हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान खेत में पानी ...

    खेत में पानी लगाने गए अधेड़ की जीप से टक्कर मारकर हत्या

    Crime

    एक मुख्यारोपी को राउंडअप करने के बाद परिजन हुए पोस्टमार्टम करवाने को तैयार

    • दो भाइयों व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

    भादरा (सच कहूँ न्यूज)। खेत में पानी लगाने गए अधेड़ की बोलेरो जीप से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई। घटना जिले के भिरानी थाना क्षेत्र के गांव डोभी के निकट जोगीवाला बारानी की देर रात की है। हत्या का कारण सिंचाई पानी लगाने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। इस सम्बन्ध में दो भाइयों के खिलाफ नामजद व एक अन्य के खिलाफ भिरानी थाने में मामला दर्ज हुआ है। घटना के बाद परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात पर अड़ गए।

    इस पर पुलिस ने छापेमारी कर एक मुख्य आरोपी को राउंडअप कर लिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम हो सका। जानकारी के अनुसार भिरानी थाना क्षेत्र के गांव जोगीवाला निवासी बंसीलाल (45) पुत्र हरिसिंह जाट बुधवार-गुरुवार रात निकटवर्ती गांव डोभी के पास जोगीवाला बारानी में अपने खेत में पानी लगाने गया था। उसके साथ गांव का ही करनैल सिंह भी था।

    खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद के चलते की हत्या

    पानी लगाने से पहले बंसीलाल व करनैल सिंह रात करीब 2-2.30 बजे डोभी माइनर पर पहुंचे तो सामने से बोलेरो जीप आई। बोलेरो जीप में नरेन्द्र पुत्र पालूराम बेनीवाल निवासी गांव छानीबड़ी, उसका भाई सुरेन्द्र बेनीवाल व एक अन्य सवार थे। उन्होंने नीचे उतर बंसीलाल पर पानी चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने बोलेरो जीप से बंसीलाल को टक्कर मार दी तथा उसे कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गए।

    इससे बंसीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गए। बंसीलाल को घायलावस्था में भादरा अस्पताल लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर उसे हिसार रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही बंसीलाल की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को भादरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। मौके पर पहुंची भिरानी पुलिस ने शव को मोर्चरी कक्ष में रखवा आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू की। वहीं भिरानी थाने में करनैल सिंह की रिपोर्ट के आधार पर गुरुवार सुबह नरेन्द्र बेनीवाल, उसके भाई सुरेन्द्र बेनीवाल व एक अन्य के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज हुआ।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।