हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान ट्रेन के नीचे...

    ट्रेन के नीचे आया अधेड़, मौत

    Gurugram News
    सांकेतिक फोटो

    Died Middle Aged Man: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। गांव दो केएनजे के पास शनिवार सुबह ट्रेन से कटकर अधेड़ उम्र के शख्स की मौत हो गई। परिजनों की मानें तो मृतक मानसिक रूप से परेशान रहता था। जंक्शन थाना पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। Hanumangarh News

    पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह दूरभाष के जरिए थाना में सूचना मिली कि दो केएनजे में रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो मृतक की पहचान रोशनलाल (40) पुत्र दौलतराम भाट निवासी वार्ड 11, दो केएनजे के रूप में हुई। मृतक के परिजनों का कहना था कि रोशनलाल मानसिक रूप से परेशान रहता था। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मोर्चरी कक्ष में पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया। Hanumangarh News

    Viral Video: ‘‘ये पागल है क्या? खतरनाक कोबरा के साथ खेल रहा है, उससे बातें कर रहा है!’’

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here