हमसे जुड़े

Follow us

24.3 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान ट्रक से 70 ला...

    ट्रक से 70 लाख की शराब पकड़ी

    Millions, Liquor, Seized, Truck, Police, Arrested, Rajasthan

    993 पेटियां जब्त कर 2 आरोपितों को किया काबू

    अजमेर (सच कहूँ न्यूज)। अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने झड़वासा चौकी के निकट रविवार देर रात बिस्किट की आड़ में ट्रक से हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की 993 पेटियां जब्त कर 2 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 70 लाख रुपए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मुखबीर से सूचना मिली कि इलाके से भारी मात्रा में शराब की खेप गुजरने वाली है।

    इस पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवाई। इस दौरान रात करीब एक बजे झड़वासा चौकी के निकट एक ट्रक को रुकवा कर वाहन चालक व खलासी से वाहन में भरी सामग्री के बारे लिए पूछा तो उन्होंने ट्रक में बिस्किट होना बताया। पुलिस ने जब बिल बिल्टी मांगी तो नहीं वे दिखा नहीं पाए। इस पर ट्रक की जांच की तो उसमें 993 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। वहीं शराब तस्करों ने शराब की पेटियों पर आइसक्रीम का पाउडऱ छिड़क रखा था, जिससे उसमें खुशबू आ रही थी। पुलिस ने ट्रक चालक 27 वर्षीय सुरजीत सिंह पुत्र तारासिंह बाजीगर व खलासी 19 वर्षीय सतवेन्द्र सिंह पुत्र मलकीत सिंह दोनों निवासी मुडवाल थाना राजपुरा जिला पटियाला पंजाब को गिरफ्तार किया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।