फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: भाजपा के जिला महामंत्री सीए अवधेश पाठक की मां कैलाशपति पाठक के निधन पर शोक व्यक्त करने प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह उनके शिकोहाबाद के शंभू नगर स्थित आवास पर पहुंचे तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढाढस बधाया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश में गैस की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सरकार कोशिश कर रही है। देश में गैस का उत्पादन बढ़ाया जा रहा है। वहीं होमुर्ज स्टेट से होकर भारत के जहाज गैस लेकर आ रहे है एक दो दिन में हालात सामान्य हो जाएंगे। Firozabad News
जिससे देश में सभी उपभोक्ताओं को आसानी से घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध होने लगेगे। लेकिन विपक्ष देश में अफवाह फैलकर जनता को भ्रमित करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जहां कई देशों में तेल, गैस के दाम तेजी से बढ़े हैं लेकिन भारत सरकार ने संकट होने के बाद भी तेल के दाम को स्थिर रखा है। इस दौरान ठाकुर अश्वनी कुमार सिंह, पूर्व चेयरमैन राघवेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह गुड्डू, अतुल अग्रवाल, अजीत गुप्ता लाला, अतुल उर्फ रिंकू शर्मा, संजय पारासर, सतीश यादव, नगर अध्यक्ष शिवम दीक्षित मौजूद रहे। Firozabad News
यह भी पढ़ें:– हथियार और ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार















