गुरुग्राम से उत्तराखंड तक बस चलाने को मंत्री मूलचंद शर्मा ने लगाई मुहर

  • काफी समय से उत्तराखंड के गुरुग्राम में रह रहे लोगों की थी मांग
  • रोडवेज बस के संचालन से हजारों उत्तराखंडवासियों को होगा लाभ
  • हरियाणा राज्य परिवहन डिपो के खजाने में राजस्व भी बढ़ेगा

गुरुग्राम। (सच कहूँ न्यूज) गुरुग्राम से उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों तक हरियाणा राज्य परिवहन की बस चलवाने के लिए प्रयासरत पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल की मांग पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आश्वासन दिया है कि इस पर जल्द ही विचार करके निर्णय लिया जाएगा। रविवार को यहां पालम विहार में महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज के सानिध्य में कुमाऊं भ्रातृ मंडल गुरुग्राम के तत्वावधान में आयोजित उत्तराखंड सांस्कृतिक कार्यक्रम सांस्कृतिक विरासत-2022 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एक भारत श्रेष्ठ भारत के हरियाणा के संयोजक एवं परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शिरकत की।

यह भी पढ़ें:– ‘किसी को पैसे नहीं खाने दूंगा, भ्रष्टाचारियों को ही हो रही तकलीफ’

कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने की। लंबे समय से गुरुग्राम से उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों तक बस चलवाने की मांग को नवीन गोयल ने इसी कार्यक्रम में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के समक्ष रखा। इसके अलावा गुरुग्राम में उत्तराखंडवासियों के लिए भवन निर्माण की भी मांग रखी गई। बस सेवा के लिए तो परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने मौके पर ही हामी भरते हुए जल्द बस चलवाने का आश्वासन दिया। भवन निर्माण के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से विमर्श करने की बात कही। वे स्वयं इस पर मंत्रणा करेंगे। परिवहन मंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति सबसे अनूठी है।

यहां की परंपरा की जड़ें मुख्य रूप से धर्म से जुड़ी हुई है। इस भूमि में अनेक ऐसे महापुरुषों ने जन्म लिया, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। परिहन मंत्री ने संस्था को दो लाख रुपये की घोषणा की। कार्यक्रम में ट्री मैन कहलाने वाले राव बलवंत सिंह को भी सम्मानित किया गया। वे अब तक 18 हजार पौधे लगा चुके हैं। महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज ने कहा कि उत्तराखंड उनकी जन्मभूमि है। जननी, जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर होती है। वहां पर जाना अपने आप में तीर्थ समान है।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट अजय भट्ट ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपने आप में अहम स्थान है। वहीं के जड़, चेतन में भगवान का वास है। पर्यटन का भी उत्तराखंड बड़ा केंद्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के विकास के नए रास्ते खोले हैं। इस अवसर पर कुमाऊं प्रात मंडल के अध्यक्ष सीएस काला व करण सिंह बिष्ट सभी अतिथियों का सम्मान किया। उन्होंने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का बस चलवाने की मांग को पूरा करने के लिए धन्यवाद किया। साथ ही इस कार्य में आगे आकर उत्तराखंड के लोगों का सहयोग करने के लिए नवीन गोयल का भी आभार जताया।

इस अवसर पर बाली पंडित, गगन गोयल, गजे सिंह कबलाना, सन्नी दौलताबाद, गंगा सिंह नेगी, देवेंद्र नेगी, प्रताप सिंह बिष्ट, मोहनलाल जोशी, ध्यान सिंह रावत, हेमन्त बहुखंडी, केशव दत्त शर्मा, महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश यादव समेत अनेक उत्तराखंड के लोग मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here