हमसे जुड़े

Follow us

34.1 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी किसानों के कल...

    किसानों के कल्याण को लेकर संसद में कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी का बड़ा बयान

    Parliament News
    किसानों के कल्याण को लेकर संसद में कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी का बड़ा बयान

    नई दिल्ली। संसद में बजट सत्र के दौरान लोकसभा में सांसद राजकुमार चाहर द्वारा प्रस्तुत एक निजी सदस्य प्रस्ताव के संदर्भ में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। संसदीय कार्य मंत्रालय से प्राप्त कार्यालय ज्ञापन के आधार पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा इस प्रस्ताव का परीक्षण किया जा रहा है तथा संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत तथ्यात्मक जानकारी संकलित की जा रही है, ताकि माननीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री को विषय से अवगत कराया जा सके। Parliament News

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि सरकार संसद में प्रस्तुत प्रत्येक प्रस्ताव और विधेयक के प्रति गंभीर एवं जिम्मेदार दृष्टिकोण रखती है। भागीरथ चौधरी ने कहा कि किसानों के हित, कृषि क्षेत्र के समग्र विकास तथा नीति निर्माण से जुड़े सभी पहलुओं का गहन अध्ययन कर आवश्यक निर्णय लिए जाते हैं।

    केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने यह भी कहा कि भारत सरकार किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने तथा कृषि क्षेत्र को अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में संसद में आने वाले सभी सुझावों और प्रस्तावों का सकारात्मक रूप से परीक्षण किया जाता है। भागीरथ चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रक्रिया लोकतांत्रिक परंपराओं को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए उपयोगी साबित होगी। Parliament News