हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मिनिस्ट्रीयल ...

    मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मियों की हड़ताल जारी, जताया रोष

    Bhiwani News
    पुतला फूंक रोष जताते कर्मचारी।

    सरकार पर लगाया वायदा खिलाफी का आरोप | Bhiwani News

    • 9-10 अगस्त को डीसी दफ्तरों पर पड़ाव की चेतावनी

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मी लगातार हड़ताल पर हैं। मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मियों ने 23वें दिन सरकार का प्रतिकात्मक पुतला दहन कर रोष प्रकट किया। हड़ताली कर्मियों का नेतृत्व मनदीप राशिवास ने तथा संचालन रामपाल द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता के तौर पर राज्य कमेटी सदस्य संदीप सांगवान, भरत सिंह खटाना ने कहा कि सरकार वेतनमान बढ़ोत्तरी पर लगातार समीक्षा करने की बात कर पल्ला झाड़ रही है। मंत्रीमंडल का फैसला, वेतन विसंगति कमेटी की रिपोर्ट, भाजपा-जजपा का घोषणा पत्र उठाकर देख ले सरकार। समीक्षा करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। Bhiwani News

    सीधा नोटिफिकेशन जारी कर ही सरकार हड़ताल खत्म करवा सकती है। सरकार की रीढ़ कहलाने वाला मिनिस्ट्रीयल स्टाफ का कर्मी 9 साल से टकटकी लगाकर इंतजार कर रहा था कि कोई वेतनमान में बढ़ोत्तरी होगी। विधायक, मंत्रियों के वेतनमान में तो कई बार बढ़ोत्तरी कर ली गई, लेकिन कर्मचारियों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। विधायक, मंत्री एक बार शपथ लेते ही आजीवन पेंशन के हकदार बन जाते है, जबकि सरकारी महकमों में काम करने वाला कर्मचारी 35-40 साल तक सेवा उपरांत भी पेंशन से वंचित है। इस दोहरी नीति को मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मचारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अभी तो आंदोलन का प्रथम चरण हड़ताल है। Bhiwani News

    हड़ताल की व्यापक तैयारियों के साथ मजबूती प्रदान करने के लिए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सभी विभागों के कच्चे-पक्के कर्मचारी 6 अगस्त को कार्यकर्ता कन्वेंशन कर बड़े आंदोलन का ऐलान करेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय ट्रेड यूनियन, कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर आगामी 9-10 अगस्त को देश भर में डीसी दफ्तरों पर पड़ाव डालकर सरकार की घेराबंदी करने का निर्णय हुआ है। Bhiwani News

    यह भी पढ़ें:– Seema Haider News: सीमा हैदर मामले में अब तक की बड़ी कार्रवाई

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here