हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मामूली कहासुन...

    मामूली कहासुनी में छात्र के पेट में घोंपी बोतल, गंभीर

    Minor argument Bottle snatched in student's stomach, serious

    नयाबास स्थित खेतों में युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

    रोहतक सच कहूँ न्यूज। सांपला थाना के अंतर्गत नयाबास स्थित खेतों में मामूली कहासुनी को लेकर बीए फाइनल ईयर छात्र को कांच की बोतल घोंप कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार गांव रोहद निवासी साहिल ने बताया कि वह बीए फाइल ईयर का छात्र है और देर रात को नयाबास रोड स्थित खेतों में उसका पड़ोसी नवीन, अनुज व उसका ताऊ का लड़का दीपक पार्टी कर रहे थे। दीपक को नवीन व अनुज ने ज्यादा शराब पिलाकर बेसुध कर दिया। इसी बात को लेकर साहिल की नवीन व अनुज के साथ कहासुनी हो गई, जिस पर नवीन ने कांच की बोतल उसके पेट में घोंप दी, जिससे वह लहुलुहान होकर वहीं गिर गया और दोनों हमलावर वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों द्वारा घायल अवस्था में साहिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर सांपला पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। पुलिस ने इस संबंध में साहिल की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।