हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भारत और चीन क...

    भारत और चीन के सैनिकों के बीच सिक्किम सीमा पर मामूली झड़प

    नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत और चीन के सैनिकों के बीच उत्तरी सिक्किम की सीमा पर मामूली झड़प होने की खबर है जिसमें दोनों ओर के कुछ सैनिक मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। सेना के सूत्रों ने रविवार को बताया कि शनिवार को सिक्किम में सीमा के निकट नाकूला क्षेत्र में दोनों ओर के सैनिकों के बीच मामूली झड़प हुई जिससे दोनों ओर के कुछ सैनिकों को हल्की चोट आई हैं।

    (India and China) स्थानीय स्तर पर वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद स्थिति सामान्य हो गयी है। सूत्रों ने कहा कि सीमा का निर्धारण न होने के कारण चीन सीमा से लगते इन क्षेत्रों में इस तरह की छिटपुट घटनाएं हो जाती हैं । इन मुद्दों का स्थापित प्रोटोकोल के माध्यम से परस्पर समाधान कर लिया जाता है। हालाकि सूत्रों ने कहा कि इस बार इस तरह की घटना काफी समय बाद हुई है।