हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home खेल मीराबाई चानू ...

    मीराबाई चानू ने जीता बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड

    Mirabai Chanu

    नई दिल्ली (एजेंसी)। टोक्यो ओलम्पिक में रजत पदक जीत कर इतिहास बनाने वाली भारतीय वेटलिफ़्टर साईखोम मीराबाई चानू को ‘बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमैन आॅफ द ईयर के तीसरे संस्करण का विजेता घोषित किया गया है। मीराबाई। ने 2021 में तब इतिहास रच दिया था जब वह टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली वेटलिफ़्टर बनीं थीं। अवॉर्ड जीतने के बाद मीराबाई ने बीबीसी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि मैं फिलहाल अमेरिका में प्रशिक्षण ले रही हूं. इस साल होने वाले एशियाई और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के लिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी।

    एक बार फिर मैं बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमैन आॅफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजने के लिए बीबीसी इंडिया को धन्यवाद देती हूं। नई दिल्ली में सोमवार रात इस पुरस्कार समारोह की मेजबानी कर रहे बीबीसी महानिदेशक टिम डेवी ने कहा, “मीराबाई चानू को बहुत बहुत बधाई। वह शानदार खिलाड़ी हैं और इस पुरस्कार की उचित विजेता हैं। बीबीसी के सौ साल पूरे होने के वर्ष में यहां नई दिल्ली में होना और इस मौके पर इतनी प्रतिभाशाली भारतीय खिलाड़ी को सम्मानित करना, जिन्होंने इस चुनौतीपूर्ण हालात में इतना कुछ हासिल किया, बहुत शानदार है। इस पुरस्कार समारोह में खेल, मीडिया, संस्कृति और राजनीतिक दुनिया की कई जानी मानी हस्तियां भी शामिल हुर्इं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here