हमसे जुड़े

Follow us

16.6 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home स्वास्थ्य गाय-भैंस का द...

    गाय-भैंस का दूध पीने के चमत्कारिक फायदे! जानें, किस उम्र में कौन सा दूध पीना अनिवार्य?

    Cow Or Buffalo Which Milk Is Better
    Cow Or Buffalo Which Milk Is Better गाय-भैंस का दूध पीने के चमत्कारिक फायदे! जानें, किस उम्र में कौन सा दूध पीना अनिवार्य?

    Cow Or Buffalo Which Milk Is Better: प्रोटीन, काबोर्हाइड्रेट, वसा, विटामिन और खनिज आदि संपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर दूध को एक पूर्ण आहार माना गया है। गाय और भैंस दोनों पशुओं का दूध बहुत ही पौष्टिक और फायदेमंद माना गया है। जो शारीरिक विकास के लिए अति आवश्यक होता है। इसलिए बचपन से ही माता-पिता बच्चों को दूध पिलाना शुरू कर देते हैं जोकि बहुत ही जरूरी भी होता है। क्योंकि यह संपूर्ण पौष्टिक आहार है। डॉक्टर्स भी बढ़ती उम्र के बच्चों के लिए दूध पीना फायदेमंद बताते हैं।

    एक्सपर्ट्स की मानें तो गाय और भैंस दोनों पशुओं के दूध में थोड़ा बहुत ही अंतर होता है लेकिन दूध इन दोनों ही पशुओं का स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। बताते हैं कि गाय का दूध बच्चों और बुजुर्गों के लिए अति उपयुक्त होता है जबकि भैंस का दूध वयस्कों के लिए अत्यंत लाभकारी माना गया है। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो इन दोनों में से किसका दूध ज्यादा बेहतर है, इसके बारे में आज इस लेख के माध्यम से हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं।

    Cow Or Buffalo Which Milk Is Better
    Cow Or Buffalo Which Milk Is Better
    गाय-भैंस का दूध पीने के चमत्कारिक फायदे! जानें, किस उम्र में कौन सा दूध पीना अनिवार्य?

    गाय के दूध की बात करें तो यह दूध भैंस के दूध से थोड़ा हल्का और पानी वाला तथा हल्का पीले रंग का होता है और आसानी से पचने में सहायक होता है। गाय के दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और फास्फोरस की मात्रा अधिक होती है। गाय का दूध प्रोटीन से भरपूर होता है और यह बच्चों के लिए अति उपयुक्त माना गया है। वहीं, भैंस का दूध गाढ़ा, मोटा और सफेद रंग का होता है। भैंस का दूध वसा, कैलोरी, विटामिन ए व इ कॉम्प्लेक्स, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम आदि से भरपूर होता है। एक भैंस का दूध ऐसा होता है जो ऊर्जावान एवं पौष्टिक होने के साथ साथ पेट की समस्याओं से निजात दिलाने में सहायक होता है।

    गाय का दूध बच्चों-बुजुर्गों के लिए लाभदायक

    प्रोटीन की बात करें तो गाय के दूध में भैंस के दूध की अपेक्षा अधिक प्रोटीन होता है। और तो और यह आसानी से पच भी जाता है। बता दें कि गाय के दूध में 3.5% के करीब प्रोटीन की मात्रा होती है। इसका प्रोटीन अमीनो एसिड्स की दृष्टि से संतुलित होता है। वहीं भैंस के दूध में प्रोटीन की मात्रा करीब 3.3% होती है, जो गाय के दूध की तुलना में थोड़ा कम है। इसी के मद्देनजर गाय का दूध भैंस के दूध की अपेक्षा बेहतर माना जाता है। आसानी से पचने की वजह से गाय का दूध बच्चों, बुजुर्गों के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

    भैंस का दूध वयस्कों के लिए सर्वोत्तम

    भैंस के दूध में गाय के दूध की अपेक्षा वसा की मात्रा अधिक होती है। इसलिए भैंस का दूध ऊर्जा देने में अधिक कारगर माना गया है। वयस्कों के लिए अधिक फायदेमंद कोई दूध है तो वो भैंस का दूध है। अधिक वसा और कैलोरी से युक्त भैंस का दूध वयस्कों को अधिक ऊर्जा देता है और सेहतमंद रखता है। भैंस के दूध में विटामिन ए और इ कॉम्प्लेक्स अधिक होता हैं, जो वयस्कों के लिए अति आवश्यक भी होता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here