हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More

    तमिलनाडु की अनुकृति वास बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड

    Miss, India, World, Anukriti, Vas

    फेमिना मिस इंडिया 2018′ का आयोजन मुंबई में हुआ

    मुंबई, एजेंसी।

    तमिलनाडु की अनुकृति वास को मंगलवार देर रात ‘मिस इंडिया वर्ल्ड 2018’ चुन लिया गया है। इस साल नवंबर-दिसंबर में होने वाले मिस वर्ल्ड कॉम्पिटीशन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस दौरान उन्हें मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने बधाई देते हुए मिस इंडिया वर्ल्ड का क्राउन पहनाया व भविष्य और आगे बढने की शुभकामनाएं दी।

    इसी कड़ी में प्रतियोगिता में हरियाणा की मीनाक्षी चौधरी फर्स्ट रनर अप रहीं, जबकि आंध्र प्रदेश की श्रेया राव सेकंड रनर अप रहीं। 2017 में हरियाणा की मानुषी ने चीन में 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इससे पहले 2017 में प्रियंका ने ये खिताब अपने नाम किया था। इसमें 118 देशों ने हिस्सा लिया था। इस कॉम्पिटीशन में 30 कंटेस्टेंट ने भाग लिया था।

     

    HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।