लोकसभा को ‘मिस’ करूँगी : महाजन

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को कहा कि वह लोकसभा को ‘मिस’ करेंगी।(miss-lok-sabha-mahajan) श्रीमती महाजन ने यहाँ 17वीं लोकसभा की तैयारियों का जायजा लेने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए इस संबंध में पूछे जाने पर भावुक हो गयीं।
उन्होंने कहा, ‘होना तो यह चाहिए कि लोकसभा को मुझे मिस करना चाहिए – 30 साल से सदस्य हूँ। आप लोगों को लगना चाहिए कि अरे यह तो हमेशा दिखती थीं, तब तो मेरी उपलब्धि है। …मेरे जीवन का हिस्सा थी लोकसभा। तो मिस तो करूँगी। फिर अपनी भावनाओं पर काबू करते हुए उन्होंने कहा, ‘पर मिस क्यूँ करूँगी। आती-जाती रहूँगी। आप लोगों से मिलती रहूँगी। श्रीमती महाजन 17वीं लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ रही हैं। वह 1989 में पहली बार नवीं लोकसभा की सदस्य बनी थीं और 16वीं लोकसभा तक लगातार आठ रिपीट आठ बार सांसद रहीं। उन्हें 16वीं लोकसभा में अध्यक्ष बनने का सौभाग्य मिला।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts