हमसे जुड़े

Follow us

31.6 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More

    Operation Smile: 9 साल बाद परिजनों के चेहरे पर लौटी स्माईल

    Kaithal News
    Kaithal News: 9 साल बाद परिजनों के चेहरे पर लौटी स्माईल

    ऑपरेशन स्माइल के तहत परिजनों से मिला लापता प्रकाश

    कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Kaithal News: हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत पुलिस टीम ने 2017 में लापता हुए एक व्यक्ति को 9 साल बाद ढांड क्षेत्र से बरामद कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव पाई निवासी महिला कमला ने वर्ष 2017 में अपने 35 वर्षीय पुत्र प्रकाश के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया था कि उनका पुत्र मानसिक रूप से अस्वस्थ है और 22 अक्टूबर 2017 को खेत से अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। जिस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया था। ऑपरेशन स्माइल पुलिस टीम द्वारा ढांड क्षेत्र से उक्त व्यक्ति को बरामद किया गया। पूछताछ में सामने आया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण ब्रह्म सरोवर के आसपास रह रहा था। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– Welfare Work: डेरा श्रद्धालुओं ने मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती को परिजनों से मिलवाया