हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home खेल मिताली ने रचा...

    मिताली ने रचा इतिहास

    Mithali Raj, History, Cricket, World Record, India

    6 हजार रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

    नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। मिताली एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। बुधवार को आईसीसी महिला विश्व वर्ल्ड कप में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए मिताली ने वनडे करियर में अपने 6 हजार रन पूरे कर लिए हैं।

    इससे पहले वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड की शेर्लोेट एडवर्ड्स के नाम था। उन्होंने 191 मैचों में 5992 रन बनाए थे। जबकि मिताली ने अपने 183वें मैच में ही ये कारनामा कर दिखाया। इस मैच में मिताली 69 रन बनाकर आउट हुई। मिताली राज ने 26 जून 1999 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच से अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था।

    • 191 वनडे 6 हजार रन
    • 10 टेस्ट 663 रन
    • 63 टी-20 में  1,708 रन
    • वनडे में 7 हाफ सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।