हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Roti for Cons...

    Roti for Constipation: आटा गूंथते समय मिलाएं ये चीजें, जड़ से दूर होगी कब्ज की समस्या, आंतों में सड़ रही गंदगी की होगी कोने-कोने से सफाई

    Roti for Constipation
    Roti for Constipation: आटा गूंथते समय मिलाएं ये चीजें, जड़ से दूर होगी कब्ज की समस्या, आंतों में सड़ रही गंदगी की होगी कोने-कोने से सफाई

    Roti for Constipation: बरसात के मौसम में हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम स्लो हो जाता हैं, जिस वजह से खाना आसानी से नहीं पचता हैं और खाने के ठीक से न पचने की वजह से कब्ज की समस्या होने लगती हैं। वही कब्ज होने की वजह से सुबह पेट भी साफ नही हो पता जिस वजह से आपका पूरा दिन खराब होता हैं, और पेट भी हमेशा भरा हुआ लगता हैं। कब्ज की वजह से पेट में फूलापन, पेट दर्द, खट्टी डकार और मतली जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इस समस्या से बचने के लिए कई तरह की दवाइयां बाजार में मिलती तो है,लेकिन इनका सेवन बंद करने के बाद ये परेशानी फिर से होने लगती हैं। वहीं अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो आप अपनी रोटी में कुछ बदलाव कर सकते हैं, तो आइए जानते हैं कि कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए आपको किस तरह की रोटी का सेवन करना चाहिए।

    कब्ज को दूर करने के लिए आटे में मिलाएं ये चीजेः-Roti for Constipation

    कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आप रोटी बनाने से पहले आटे में ओट्स और अजवाइन मिला सकते हैं, ऐसा करने से आपको कब्ज और एसिडिटी की समस्या नही होगी। फाइबर से भरपूर ओट्स और अजवाइन में पाए जाने वाले तत्व कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

    कब्ज दूर करने में ओट्स कैसे करते है मदद?

    दरअसल ओट्स में फाइबर, विटामिन-बी, आयरन, जिंक और मैग्नीशियम जैसे फोषक तत्व पाए जाते हैं, जो डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, यह स्टूल को मुलायम करने में मदद करता हैं, जिससे पेट आसानी से साफ हो जाता हैं, ओट्स में भरपूर मात्रा में बीटा ग्लूकॉन मौजूद होता हैं, जो आंतों को साफ करने का काम करता हैं, इससे कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता हैं।

    कब्ज दूर करने में अजवाइन कैसे करता है मदद?

    कब्ज की समस्या में राहत पाने के लिए आटा गूंथते वक्त अजवाइन मिलाने से कब्ज से राहत मिल सकती हैं। अजवाइन में एंटी-इफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आंतो को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं, अजवाइन वाले आटे की रोटी खाने से कब्ज से छुटकारा मिल सकता हैं। अजवाइन वाली रोटी डाइजेशन को भी बेहतर बनाती हैं।

    सावधानी: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है, और इसे किसी भी चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।