हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा विधायक घनश्या...

    विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया 

    Chhachhrauli News
    Chhachhrauli News: विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया 

    छछरौली (सच कहूँ/राजेन्द्र कुमार)। Chhachhrauli News: 76वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली के प्रांगण में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा मार्च पास्ट का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए। उन्होंने गणतंत्र दिवस की सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। Chhachhrauli News

    इस अवसर पर एसडीएम छछरौली रोहित कुमार, डीएसपी राजिद्र सिंह, नायब तहसीलदार आनन्द रावल, बीडीपीओ सचेत मित्तल, बीईओ अशोक राणा, संजीव सैनी नम्बरदार, सरपंच छछरौली रीटा सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल, सरपंच गनौला कोमल, भाजपा मंडल महामंत्री जगदीश धीमान, भाजपा नेता कपिल मनीष गर्ग, राम जतन डमौली, चेयरमैन राजकुमार,चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेन्द्र चौधरी, सीईपीओ विकास काम्बोज व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने 75 वर्ष पहले सन 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार मिला। आज हम संविधान में दिए गए जिन हकों का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे डॉ. अंबेडकर जी की ही देन है। वोट देने का जो अधिकार आज देश में किसी अमीर को है, वही अधिकार एक गरीब व्यक्ति को भी है। पूरे देश में हमारा संविधान- हमारा अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। Chhachhrauli News

    ‘सुशासन से सेवा’ के संकल्प के साथ जनसेवा का दायित्व संभालने वाली वर्तमान सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ और ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ के मूलमंत्र पर चलते हुए समस्त हरियाणा और प्रत्येक हरियाणवी की तरक्की और उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है।

    उन्होंने कहा कि आज हरियाणा की जनता व सरकार के बीच सीधा संपर्क है। हमने प्रशासन में मानव हस्तक्षेप को न्यूनतम करने के लिए आईटी का बड़े पैमाने पर सफल प्रयोग किया है। आज -हर सरकारी योजना के पारदर्शी तरीके से लागू किए जाने से घर बैठे गरीब की बेटी की शादी का शगुन, बुजुर्ग, विधवा व दिव्यांगों की पेंशन, बी.पी.एल. कार्ड, चिरायु कार्ड का लाभ, किसानों को उनकी फसल का भुगतान कम्प्यूटर की एक क्लिक से सीधे पात्र व्यक्ति के खाते में जाता है। उन्होंने कहा कि आज खेल जगत में हरियाणा का बडा नाम है। हमारे युवा बड़ी उपलब्धियां प्राप्त कर देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। हमारी सरकार द्वारा मैडल जीतने वाले खिलाडिय़ों को नकद पुरस्कार देने के साथ-साथ सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। अवार्ड पाने वाले खिलाडिय़ों को मासिक मानदेय भी दिया जाता है। Chhachhrauli News

    उन्होंने कहा कि हमने गांवों के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया है। स्वामित्व योजना के तहत प्रदेश को लाल डोरा मुक्त बनाना व महिलाओं के लिए आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए एक-तिहाई राशन डिपो महिलाओं को देने का प्रावधान किया है। ‘अटल किसान मजदूर कैंटीन’ व वीटा बिक्री केन्द्रों का संचालन भी महिलाओं को सौंपा गया है। बहन-बेटियों को उच्चतर शिक्षा की सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार ने 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज स्थापित किया है।

    इस कार्यक्रम में परेड कमांडर एएसआई वेद पाल ने परेड का नेतृत्व किया। पुलिस बल की टुकड़ी का एएसआई अनिल कुमार, जेएनवी गर्ल्स स्कूल की टुकड़ी का नेतृत्व अक्षिता, जेएनवी स्कूल की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व ऋषभ कुमार ने किया। एनएसएस की गल्र्ज टुकड़ी का नेतृत्व राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकैंडरी स्कूल की रितू ने किया। एनएसएस की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विकास ने किया। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की टुकड़ी का नेतृत्व मैटिंस ने किया। स्काउट का नेतृत्व बीएसएसएसएस के ईशम धीमान ने किया।

    सरस्वती वंदना गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, योगा बीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल व गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ललहाड़ी कला, गिद्दा कलेसरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल व गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, देशभक्ति गीत गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, देशभक्ति नृत्य सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा दी गई। विभिन्न विभागों के द्वारा झांकियां भी निकाली गई। सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

    यह भी पढ़ें:– India Indonesia Deal: भारत इंडोनेशिया को देगा 3,800 करोड़ की ब्रह्मोस मिसाइलें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here