हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गणतंत्र दिवस ...

    गणतंत्र दिवस देशवासियों को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढऩे के लिए देता है साहस और प्रेरणा: जगमोहन आनंद

    Gharaunda News
    Gharaunda News: गणतंत्र दिवस देशवासियों को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढऩे के लिए देता है साहस और प्रेरणा: जगमोहन आनंद

    गणतंत्र दिवस समारोह में विधायक जगमोहन आनंद ने बतौर मुख्यातिथि घरौंडा में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, जनता को दी बधाई

    घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि आज हम 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं जो सौभाग्य की बात है। आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार मिला है। विधायक ने इस अवसर पर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के तमाम सदस्यों को नमन किया और कहा कि गणतंत्र दिवस देशवासियों को एक मजबूत राष्टï्र के रूप में आगे बढऩे के लिए साहस और प्रेरणा देता है। Gharaunda News

    पूरे देश में हमारा संविधान- हमारा अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। हाल ही में प्रदेश में सामूहिक संविधान प्रस्तावना वाचन का आयोजन किया गया। जो पवित्र संविधान के प्रति सरकार की सच्ची आस्था व निष्ठा को दर्शाता है। यह युवा पीढ़ी को संविधान की मूल भावना से अवगत करवाने की एक अनूठी पहल है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद पहली बार व्यापक स्तर पर की गई है। उन्होंने कहा कि आज हम उन महापुरुषों को याद करते हैं जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलाने और भारतीय संविधान को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश को आजादी दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद और उधम सिंह जैसे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने लंबा संघर्ष किया।

    विधायक जगमोहन आनंद आज नई अनाज मंडी घरौंडा में गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरांत उपमंडल वासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज हम संविधान में दिए गए जिन हकों का इस्तेमाल कर रहे है वे डा. अंबेडकर जी की ही देन है। वोट देने का जो अधिकार आज देश में किसी अमीर को है वही अधिकार एक गरीब व्यक्ति को भी है। हमारे संविधान में समाज के कमजोर वर्गो पिछड़े लोगों और अनुसूचित जाति के लोगों के उत्थान के लिए जो व्यवस्थाएं की है वह भी बाबा साहेब की देन है। उन्होंने भारत के संविधान का मसौदा तैयार करते समय ऐसे भारत की कल्पना की थी, जहां सभी लोग खुश हो। सभी को इंसाफ मिले और सभी का बराबर के हक मिलें। Gharaunda News

    उन्होंने कहा कि आज हरियाणा की जनता व सरकार के बीच सीधा संपर्क है। सरकारी योजना के पारदर्शी तरीके से लागू किए जाने से घर बैठे गरीब की बेटी की शादी का शगुन, बुजुर्ग, विधवा व दिव्यांगों की पेंशन, बी.पी.एल. कार्ड, चिरायु कार्ड का लाभ, किसानों को उनकी फसल का भुगतान कम्प्यूटर की एक क्लिक से सीधे पात्र व्यक्ति के खाते में जाता है। उन्होंने कहा कि सुशासन से सेवा के संकल्प के साथ जनसेवा का दायित्व संभालने वाली वर्तमान सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूलमंत्र पर चलते हुए समस्त हरियाणा और प्रत्येक हरियाणवी की तरक्की और उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है। Gharaunda News

    विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गांवों के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि पंचायतों, नगर निगम और पालिकाओं में भी पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण को बढ़ाया गया। वर्तमान में पंचायती राज संस्थाओं के लिए बीसी-ए वर्ग में 8 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान था, अब बीसी-बी वर्ग के लिए भी 5 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाएगा। शहरी स्थानीय निकायों में बी.सी. बी वर्ग के लिए 5 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाएगा। स्वामित्व योजना के तहत प्रदेश को लाल डोरा मुक्त बनाना व महिलाओं के लिए आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए एक-तिहाई राशन डिपो महिलाओं को देने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सड़कों का सुधार और नई सड़कों का निर्माण किया गया है। आज प्रदेश का हर जिला नेशनल हाईवे से जुड़ गया है।

    कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों, मार्च पास्ट करने वाले, सांस्कृतिक कार्यक्रम की टीमों में प्रथम द्वितीय व तृतीय आने पर उन्हें सम्मानित किया। उपमंडल प्रशासन द्वारा विधायक जगमोहन आनंद को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह मे विधायक जगमोहन आनंद ने उपमंडल प्रशासन की ओर से उत्कृ ष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियो, कर्मचारियो, खिलाडिय़ों, विद्यार्थियों समाज सेविको सहित करीब 22 प्रतिभाओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। Gharaunda News

    इस अवसर पर एसडीएम राजेश सोनी, डीएसपी मनोज, नगर पालिका चेयरमैन हैपीलक गुप्ता, ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन के प्रतिनिधि महेन्द्र कैमला, सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सहयोग इंटरनेशनल ट्रस्ट के प्रतिनिधि, विभिन्न गांवों के सरपंच व शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहें।

    यह भी पढ़ें:– विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया 

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here