गांव-गांव में विकास की दस्तक: विधायक सतपाल जाम्बा
पुंडरी (सच कहूँ न्यूज)। Pundri News: विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक सतपाल जाम्बा ने विभिन्न गांवों में अनेक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत गांव जांबा से हुई, जहां ई-लाइब्रेरी के निर्माण (20 लाख रुपये) तथा श्मशान घाट में वाटर टंकी, गेट एवं शेड (10.17 लाख रुपये) का उद्घाटन/शिलान्यास किया गया। इसके उपरांत गांव मुन्नारेहड़ी व डीग में 10.5-10.5 लाख रुपये की लागत से पार्क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा गांव हजवाना में 5 लाख रुपये की लागत से कश्यप चौपाल, खेड़ी सिकंदर में 6.22 लाख की लागत से अंबेडकर भवन तथा जटहेड़ी में 6.52 लाख की लागत से गली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
इसी क्रम में पुंडरी-पिलनी रोड से काकौत सड़क (67.26 लाख) तथा पिलनी से काकौत रोड के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण (112.95 लाख) जैसे बड़े सड़क परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया गया, जो क्षेत्र के आवागमन को और अधिक सुगम बनाएंगे। गांव फतेहपुर में दक्ष चौपाल (5 लाख) तथा व्यायामशाला पार्क में ग्रेनाइट कार्य एवं प्रोफेसर कॉलोनी में गली निर्माण (कुल- 9.18 लाख रुपये) के कार्यों का भी शुभारंभ किया गया। Pundri News
यह भी पढ़ें:– Kangra Accident News: कांगड़ा में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी















