हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा टूटी सड़कों, ...

    टूटी सड़कों, ओवरफ्लो सीवरेज को विधायक ने तुरंत सही करने के दिए आदेश

    सेक्टर-15 पार्ट-2 क्षेत्र में विधायक सुधीर सिंगला ने किया औचक निरीक्षक

    गुरुग्राम। (सच कहूँ न्यूज़) गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने गुरुवार को सेक्टर-15 पार्ट-2 क्षेत्र में औचक निरीक्षण करके सड़कों व सीवरेज के हालत का जायजा लिया। इस दौरान टूटी सड़कों व सीवरेज लीकेज को देखकर उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की। साथ ही कहा कि तुरंत प्रभाव से इन समस्याओं का समाधान करें। टूटी सड़कों और सड़कों पर बने गड्ढों में भरे पानी में से विधायक सुधीर सिंगला स्वयं निकले। अधिकारियों को उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि बिना कोई देरी किए इन सड़कों के साथ अपने अधिकार क्षेत्र में अन्य सड़कों का भी सुधार करें। जनता का टैक्स सरकार के खाते में जाता है। उसी से विकास के काम होते हैं। टैक्स देकर भी जनता परेशान हो, ऐसी स्थिति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़कों चाहे किसी भी क्षेत्र में टूटी हों। उस अधिकार क्षेत्र से संबंधित नगर निगम, जीएमडीए, पीडब्ल्यूडी को तुरंत उन्हें ठीक कर देना चाहिए।

    यह भी पढ़ें:– नियम तोड़ने पर 8 लाख से अधिक वाहनों पर पौने 9 करोड़ रुपये जुर्माना

    इसके साथ ही उन्होंने सीवरेज के हालात भी मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिखाए। सेक्टर की बदहाल स्थिति पर लोगों ने भी अधिकारियों के खिलाफ विधायक को शिकायत की। अधिकारियों से विधायक सुधीर सिंगला ने हर समस्या के जल्द समाधान के आदेश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया के माध्यम से उजागर होने वाली समस्याओं पर भी ध्यान दिया जाए। किस क्षेत्र में क्या समस्या है। कहां पर सड़कें टूटी हैं। कहां पानी भरा है। यह सब अखबारों में छपता है। अधिकारियों की यह ड्यूटी है कि वे स्वत: ही ऐसी समस्याओं को दूर करने के लिए कदम उठाएं। इस दौरान नगर निगम के संयुक्त आयुक्त, एक्सईएन, एसडीओ, जेई के अलावा भारत भूषण यादव, अशोक यादव, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here