हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा विधायक विनोद ...

    विधायक विनोद भयाना ने 61 लाख के बूस्टिंग स्टेशन का किया उद्घाटन

    Hansi News
    Hansi News: राजकीय महाविद्यालय में नवनिर्मित बूस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन करते विधायक विनोद भयाना।

    गर्मियों में नल तक पहुंचेगा भाखड़ा नहर का पानी: भयाना

    हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: विधायक विनोद भयाना ने वीरवार को राजकीय महाविद्यालय परिसर में लगभग 61 लाख रुपये की लागत से निर्मित बूस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विधायक ने बताया कि बूस्टिंग स्टेशन के शुरू होने से जगदीश व हनुमान कॉलोनी के 1500 घरों में रहने वाले करीब 5000 लोगों को पर्याप्त स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए आधुनिक मशीनरी से युक्त यह स्टेशन स्थापित किया गया है, जिससे लोगों को लंबे समय तक निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने यह भी बताया कि हांसी क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए भाखड़ा नहर से पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू हो चुका है और इसी वर्ष गर्मियों में नागरिकों को भाखड़ा का पानी मिलना प्रारंभ हो जाएगा। Hansi News

    यह भी पढ़ें:– Indian Railway News: इस रूट की ये गाड़ियां फिर से शुरू, यात्रियों की खुशी का नहीं रहा ठिकाना