राजस्थान में मोबाइल ब्लास्ट से व्यक्ति की मौत

Mobile, Blast, Killed, Rajasthan

राजस्थान (सच कहूँ)। स्मार्टफोन ब्लास्ट होने से कितने लोगों का नुकसान हुआ है और कितने लोगों को चोट पहुंची हैं ये तो हम सभी जानते हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें स्मार्टफोन ब्लास्ट हो गया है। इसमें सैमसंग और आईफोन भी शामिल हैं। अब एक और मामला देखने को मिला है जिसमें राजस्थान का रहने वाले 60 साल का एक व्यक्ति फोन ब्लास्ट होने से जिंदा जल गया। यहां हम आपको स्मार्टफोन के साथ बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दे रहे हैं। लेकिन उससे पहले जानते हैं कि क्या है राजस्थान का मामला।

जानें क्या है मामला:

इस व्यक्ति का नाम किशोर सिंह है। यह राजस्थान के चितौड़गढ का रहने वाला था। किशोर सिंह फोन को अपनी जेब में रखकर सो रहा था। रात करीब 2.30 बजे उसी आंख खुली और अचानक से उसका मोबाइल फोन ब्लास्ट हो गया। उसके कपड़े जलने लगे। कुछ ही मिनटों में उसके सारे कपड़ों में आग लग गई। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया गया। कई हमारी एक गलती के चलते ऐसे हादसे हो जाते हैं। ऐसे में यहां हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जो आपको ऐसे हादसों से बचाएगा।

अपनाएं ये टिप्स:

  • 1. कभी भी अपने फोन को तकीए के नीचे रखकर न सोएं। ऐसा करने से फोन का तापमान बढ़ जाता है और ओवरहीट होने के चलते फोन में ब्लास्ट हो जाता है।
  • 2. फोन को शर्ट की जेब में न रखें। इससे रेडिएशन का खतरा बना रहता है। अगर गलती से भी फोन ब्लास्ट होता है शर्ट, स्वेटर में आग बहुत तेजी से फैल सकती है।
  • 3. अपने फोन को रातभर चार्जिंग पर लगाकर न छोड़े।
  • 4. चार्जिंग के समय फोन को ऐसी चीजों से दूर रखें जो आग जल्दी पकड़ सकती हैं जैसे कपड़े या बैडशीट।
  • 5. अपने फोन के लिए कभी भी डुप्लीकेट चार्जर या एडप्टर का इस्तेमाल न करें।
  • 6. फोन को कभी भी सीधे सूरज की रोशनी में न रखें। इससे फोन ओवरहीट हो सकता है।
  • 7. फोन को पावर स्ट्राइप एक्सटेंशन कॉर्ड में चार्ज करने से बचें।
  • 8. फोन को चार्ज करते समय उसका केस और कवर निकाल दें।
  • 9. कभी भी फोन को लोकल रिपेयर शॉप से ठीक न कराएं। ऐसी स्थिति में हमेशा ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर का चुनाव करें।
  • 10. किसी भी दुकान या व्यक्ति से सेकेंड हैंड फोन न खरीदें। अगर आप सेकेंड हैंड फोन खरीदना ही चाहते हैं तो सर्टिफाइड रिफर्बिश्ड मॉडल ही खरीदें।
  • 11. फोन को चार्ज करते समय उस पर कुछ न रखें। इससे फोन पर प्रेशर पड़ता है और फोन ओवरहीट हो सकता है।
  • 12. कार चार्जिंग एडप्टर से फोन को चार्ज करने से बचें।
  • 3. अगर फोन गर्म हो रहा है तो फोन को इस्तेमाल न करें।
  • 14. फोन को चार्ज करने के लिए लोकल और सस्ते पावर बैंक का इस्तेमाल न करें।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें