हमसे जुड़े

Follow us

32.1 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home कैथल ऑपरेशन शील्ड ...

    ऑपरेशन शील्ड के तहत कलायत व कांगथली में हुई मॉक ड्रिल:- डीसी प्रीति

    Kaithal News
    Kaithal News: जिले में मॉक ड्रिल के दौरान अभ्यास करते हुए

    सायरनों की आवाज गूंजते ही मौके पर पहुंचा बचाव दल, प्रतीकात्मक तौर पर घायलों को पहुंचाया अस्पताल

    कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Blackout Mock Drill: डीसी प्रीति ने कहा कि जिला स्तर पर मॉक ऑपरेशन शील्ड के तहत कलायत व कांगथली में सफल रूप से मॉक ड्रिल की गई। कैथल में लघु सचिवालय व अन्य स्थानों पर सायं 5 सायरन की आवाज गूंजी। डीसी ने बताया कि आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा, तैयारी तथा रिस्पॉन्स को परखने के उद्देश्य से शनिवार को जिले में एसडीएम अजय हुड्डा की अगुवाई में कलायत के लघु सचिवालय में तथा एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह की अगुवाई में कांगथली पॉवर प्लांट में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। Kaithal News

    इस दौरान सायरनों की आवाज गूंजते ही बचाव दल मौके पर पहुंचना शुरू हो गए। जिसमें फायर ब्रिगेड, पुलिस, एंबुलेंस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। अभ्यास के तौर पर रेडक्रॉस के वॉलिंटियर्स आपात स्थिति में घायल होने पर लोगों को पीठ पर व स्ट्रेचर पर उठाकर बाहर लाया गया। उन्हें तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा दमकल की गाड़ियों ने भी अभ्यास के तौर पर आगजनी पर काबू पाया गया। इस मौके पर आग बुझाने व अन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।

    एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने कहा कि यह मॉक ड्रिल डीसी प्रीति के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। यह केवल अभ्यास है। इस दौरान जो भी जरूरतें सामने आई, उनमे सुधार किया जाएगा।

    कलायत के एसडीएम अजय हुड्डा ने कहा कि हमें आपात स्थिति में घबराना नहीं चाहिए, बल्कि सूझ बुझ से काम करना चाहिए। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य नागरिक आबादी को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार करना और ऐसी विकट स्थिति के दौरान हर हाल में दहशत की संभावनाओं को कम करना है।

    जिला में हुआ ब्लैकआउट–आमजन ने किया पूर्ण सहयोग–डीसी प्रीति ने शहर वासियों का जताया आभार | Kaithal News

    कैथल 31 मई। डीसी प्रीति ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा ऑपरेशन शील्ड के अंतर्गत जिला में बुधवार को 8 बजे से 8:15 बजे तक सफल ब्लैक आउट किया गया। ब्लैकआउट में जिला वासियों का पूर्ण सहयोग रहा। डीसी ने ब्लैक आउट करने पर लोगों का आभार भी जताया। जब 8 बजे तुरंत ही सायरन बजाना शुरू हो गया और शहर में लोगों ने अपनी अपनी लाइटों को बंद कर दिया।

    Kaithal

    चौक चौराहों पर वाहन रुक गए और उन्होंने अपने वाहनों की लाइटों को भी बंद कर लिया। दुकानदारों ने भी पूरा सहयोग करते हुए दुकानों की लाइटों को बंद किया। उन्होंने कहा कि यदि कभी भी कोई आपात स्थिति आती है तो हमें अलर्ट होकर उससे निपटना है। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– IPS Rachita Juyal: आईपीएस रचिता जुयाल ने दिया इस्तीफा