हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश असमिया एक्ट्र...

    असमिया एक्ट्रेस-सिंगर ने की खुदकुशी

    Model, Bidisha Bezbaruah, Commits Suicide, Husband Arrested

    पिता बोले- पति से होता था झगड़ा

    गुड़गांव: असमिया फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर बिदिशा बेजबरुआ ने यहां सोमवार शाम संदिग्ध हालात में खुदकुशी कर ली। वे हाल ही में पति के साथ मुंबई से गुड़गांव शिफ्ट हुई थीं। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बिदिशा जानीमानी टीवी पर्सनालिटी थीं और कई स्टेज शो को भी होस्ट कर चुकी थीं।

    जानकारी के मुताबिक, बिदिशा बेजबरुआ के पिता ने थाने में तहरीर दी थी कि निशीत झा उसकी बेटी को मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया करता था। उसकी वजह से ही उनकी बेटी ने खुदकुशी कर ली। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। बिदिशा और निशीत 17 तारीख को ही गुड़गांव आए थे।

    गुड़गांव के सुशांत लोक के बी-ब्लॉक के एक फ्लैट में दोनों रह रहे थे। निशित किसी निजी कम्पनी में बतौर सेल्स मैनेजर काम करता है। इस मामले में कई पेच हैं, जिनका सुलझना अभी बाकी है. मसलन गुड़गांव पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर 2 दिन पहले गुड़गांव शिफ्ट हुए कपल में क्या विवाद था कि बिदिशा ने खुदकुशी कर लिया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।