हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More

    मोदी ने कीर स्टार्मर को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुने जाने पर दी बधाई

    New Delhi
    New Delhi मोदी ने कीर स्टार्मर को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुने जाने पर दी बधाई

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटेन के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से शनिवार को टेलीफोन पर बातचीत की और उन्हें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने तथा चुनाव में लेबर पार्टी की शानदार जीत पर बधाई दी। दोनों नेताओं ने भारत और ब्रिटेन के ऐतिहासिक संबंधों को याद किया तथा दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने परस्पर लाभकारी भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते को शीघ्र पूरा करने की दिशा में कार्य करने पर सहमति व्यक्त की। ब्रिटेन के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास में भारतीय समुदाय के सकारात्मक योगदान की सराहना करते हुए दोनों पक्षों ने लोगों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ावा देने की भी बात कही। मोदी ने प्रधानमंत्री स्टार्मर को शीघ्र भारत आने का आमंत्रण दिया। दोनों नेताओं ने संपर्क बनाये रखने पर सहमति व्यक्त की।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here