हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी किसानों के कर...

    किसानों के कर्ज माफ करें केंद्र की मोदी सरकार: भानु प्रताप सिंह

    Kairana News
    Kairana News: किसानों के कर्ज माफ करें केंद्र की मोदी सरकार: भानु प्रताप सिंह

    संगठन विस्तार के उद्देश्य से क्षेत्र के गांव रामड़ा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे किसान नेता | Kairana News

    • महताब जंग बनाए गए भारतीय किसान यूनियन(भानू) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | Kairana News

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: भारतीय किसान यूनियन(भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार से किसानों के कर्ज व नलकूपों के बिल माफ करने की मांग की है। उन्होंने 11 सितंबर तक मांगे पूरी न होने पर लखनऊ में आंदोलन की घोषणा किये जाने की चेतावनी दी है। Kairana News

    रविवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह क्षेत्र के गांव रामड़ा में पहुंचे। जहां पर उन्होंने संगठन विस्तार हेतु आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान गांव रामड़ा के महताब जंग को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा नासिर को प्रदेश महासचिव, सादा को युवा मंडल अध्यक्ष, आदिल को युवा जिलाध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम के पश्चात ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने देश भर में संगठन विस्तार की मुहिम शुरू की है, जिसे शीघ्र पूरा कर लिया जायेगा।

    कहा कि केंद्र की सत्ता में आने से पूर्व प्रधानमंत्री ने देश की जनता के सामने किसानों के कर्ज माफ करने, काला धन वापिस लाने, किसानों की आय दोगुनी करने तथा किसान आयोग का गठन करने की बात कही थी, लेकिन उनके द्वारा कही गई कोई भी बात आज तक पूरी नही हुई। वह सरकार से किसान आयोग का गठन करने, किसानों के कर्ज माफ करने तथा किसान आयोग को फसलों के दाम तय करने का अधिकार दिए जाने की मांग करते है। आगे कहा कि किसान की दुर्घटना में मौत होने पर सरकार मृतक आश्रित को एक करोड़ रुपये दे। देश की आंतरिक सुरक्षा में लगे जवानों की शहादत पर उनके परिवार को दो करोड़ रुपये दिए जाए। Kairana News

    मीडिया लोकतंत्र का चतुर्थ स्तम्भ है। मीडियाकर्मियों के घायल होने पर दो करोड़ तथा मृत्यु पर उनके परिवार को चार करोड़ रुपये दिए जाए। देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले जवानों के परिवारों को पांच करोड़ रुपये दिए जाए। क्योंकि देश के जवानों की मुस्तैदी के चलते ही हम लोग चैन की सांस ले पा रहे है। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न से लेकर फलों तक के उत्पादन में सिंचाई की आवश्यकता होती है। इसलिए किसानों की बिजली के बिल भी सरकार माफ करें। ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि यदि आगामी 11 सितंबर तक उनकी ये मांगे पूरी नही हुई तो वह गन्ना संस्थान लखनऊ में आगे के आंदोलन की घोषणा करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री कुंवर शक्ति सिंह, शामली जिलाध्यक्ष अनूप चौधरी, वैसर तोमर, रमेश प्रधान आदि मौजूद रहे। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– सोम नदी की पटरी टूटने से करीब आधा दर्जन गांव पानी में डूबे

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here