हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More

    फ्रांस में मोदी: आतंकवाद और NSG मेंबरशिप पर होगी चर्चा

    France, Discussion, Terrorism, NSG, Membership, Narendra Modi, India

    पेरिस: 4 यूरोपीय देशों के दौरे पर निकले नरेंद्र मोदी अपने अंतिम पड़ाव पर फ्रांस पहुंच गए। मोदी, बीते महीने फ्रांस के प्रेसिडेंट चुने गए इमैनुएल मैक्रों के पहले गेस्ट हैं। मोदी और मैक्रों की आतंकवाद और भारत की न्यूक्लियर्स सप्लायर्स ग्रुप (NSG) में मेंबरशिप समेत कई अहम मसलों पर चर्चा होगी।

    भारत और ईयू के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर होगी बात

    मोदी के 4 देशों के दौरे में फ्रांस अंतिम पड़ाव है। यहां पेरिस में मैक्रों से चर्चा करेंगे। इस दौरान दोनों देशों का स्ट्रैटजिक रिलेशन मजबूत होने की उम्मीद है। दोनों देश आतंकवाद से पीड़ित हैं। इसलिए बातचीत में यह अहम मुद्दा हो सकता है।

    जेंडा:दोनों देशों के बीच स्पेस, नॉन-एटॉमिक, डिफेंस और इकोनॉमिक सेक्टर्स में मजबूत सहयोग है। फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के सफर के दौरान भारत और यूरोपीय यूनियन (ईयू) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट अहम मुद्दा रहेगा।

    कारोबार: फ्रांस, भारत में नौवां सबसे बड़ा इन्वेस्टर है। अप्रैल 2000 से जनवरी 2017 तक 5.55 अरब का इन्वेस्टमेंट किया। 2016 में कारोबार 9.60 अरब डॉलर का रहा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।