हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश मोदी ने वाराण...

    मोदी ने वाराणसी में रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर चौंकाया

    Modi, Surprised, Railway, Station, Varanasi

    रेलवे अधिकारियों से निर्माणाधीन विकास कर्यों के बारे जानकारी

    वाराणसी (वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का रात में औचक निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।
    श्री मोदी ने सोमवार देर रात शहरी इलाके में स्थित मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सब को चौंका दिया। उनका काफिला करीब दस बजे स्टेशन परिसर में प्रवेश किया तो उन्हें देख कर यात्री एवं अधिकारी चौंक गए। उन्हें प्रधानमंत्री को यहां देखकर यकीन नहीं हो रहा था। प्रधानमंत्री ने रेलवे अधिकारियों से निर्माणाधीन विकास कर्यों के बारे जानकारी प्राप्त की और फिर करीब 10 मिनट बाद रात्रि विश्राम के लिए डीजल इंजन रेल कारखाना (डीरेका) अतिथि गृह के लिए रवाना हो गए। प्रधान मंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद थे।

    गौरलतब है कि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा लोगों की मांग का हवाला देते हुए मंडुवाडीह स्टेशन का नाम बदलने की संभावना पहले ही व्यक्त कर चुके हैं। प्रवासी सम्मेलन से पहले इसका नाम ‘बनारस’ या ‘काशी’ रखने जाने की संभावना है। मंडुवाडीह पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिविधान से पूजा-अर्चना की तथा यहां पहुंचने के मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण योजनाओं जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली तथा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उनका काफिला सीधे मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन की ओर रवाना हो गया।

    557 करोड़ रुपये  की विकास योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास करेंगे

    मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर कल शाम करीब पांच बजे यहां आए थे। नरउर गांव में डीरेका में गरीब बच्चों के साथ अपना जन्मदिन बनाया। उनसे संवाद किया और उन्हें उपहार दिये। बच्चों ने भी श्री मोदी को अपने हाथों बनाये ग्रिटिंग कार्ड भेंट किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से मुलाकात के दौरान उन्हें “यशोदा मां” कहकर संबोधित किया। मंगलवार को प्रधानमंत्री काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में 557 करोड़ रुपये अनुमानित लागत की विकास योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास करेंगे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।