हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मोदी ने राष्ट...

    मोदी ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से बातचीत की

    Award winners

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए थे

    (Award winners)

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को इन बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए थे। पुरस्कार विजेता गणतंत्र दिवस परेड में भी शामिल होंगे। मोदी ने इन बच्चों की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए इतनी कम उम्र में इनके किए गए कार्य को अद्भुत बताया। उन्होंने कहा, ‘आप जिस तरह समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा कर रहे हैं, उस तरीके को देखकर मुझे गर्व हो रहा है। मैं जब अपने युवा साथियों की बहादुरी और उपलब्धियों की कहानी सुनता हूं तो उससे मुझे अतिरिक्त ऊर्जा मिलती और कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा भी मिलती है।

    प्रधानमंत्री ने पुरस्कार विजेता बच्चों से जमीनी हकीकत के साथ

    मजबूती से जुड़े रहकर कड़ी मेहनत करने को कहा

    उन्होंने कहा, यह पहचान और अधिक अर्जित करने की शुरूआत होनी चाहिए और आपको यह महसूस करना चाहिए कि यह अपने आप में एक अंत नहीं है। ऐसे पुरस्कार आपके साथियों और अन्य बच्चों को सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगे। देश के विभिन्न राज्यों के 49 बच्चों को ये पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।

    • इनमें जम्मू-कश्मीर, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश का एक-एक पुरस्कार विजेता है।
    • ये बच्चे कला और संस्कृति, नवाचार, शिक्षा, समाज सेवा, खेल और बहादुरी के क्षेत्र में विजेता बने हैं।
    • सरकार बच्चों को राष्ट्र-निर्माण में एक सबसे महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में स्वीकार करती है।
    • इस उद्देश्य के लिए सरकार नवाचार, शैक्षिक उपलब्धियों, समाज सेवा, कला और संस्कृति, खेल।
    • बहादुरी के क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों को पहचान देने के लिए हर साल ये पुरस्कार प्रदान करती है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।