हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मोदी ने देशवा...

    मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

    Narendra Modi

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सभी देशवासियों को विजयादशमी की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई प्रेरणा लेकर आए।  मोदी ने ट्वीट किया, “ सभी देशवासियों को विजयादशमी की ढेर सारी शुभकामनाएं। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई प्रेरणा लेकर आए।” इससे पहले प्रधानमंत्री ने देशवासियों को ट्वीट कर महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी थीं। मोदी ने ट्वीट किया, “ देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि के इस पावन दिवस पर मां दुर्गा की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो।”

    यह भी पढ़े – सेना एक इंच जमीन भी दूसरे के हाथों में नहीं जाने देगी: राजनाथ

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।