हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मोदी के फैसले...

    मोदी के फैसले का साइड इफैक्टः ज्यूलर्स मालामाल, आम आदमी बेहाल

    जालंधर: 500-1000 के नोटों के बंद होने के बाद काले धन को बैंकों ने लेना बंद कर दिया है, जिसकी खबर फैलते ही लोगों ने घर में पड़े काले धन को इंवैस्ट करने के लिए रात को खूब खरीदारी की। लोगों ने देर रात ज्यूलर्स की दुकानों में जाकर भारी मात्रा में लाखों रुपए का सोना खरीदा। देर रात माडल टाऊन में स्थित ज्यूलर्स की दुकान में इतना रश पड़ गया कि दुकानदार को सुरक्षा की व्यवस्था करनी भी मुश्किल हो गई। देर रात माडल टाऊन मार्कीट में खुली एक ज्यूलर्स की दुकान के बाहर सैंकड़ों की संख्या में लोग सोने के गहने खरीदने पहुंच गए। देखते ही देखते उक्त दुकान में इतना रश हो गया कि बाहर गाडिय़ों की लंबी कतारें लगने के कारण जाम लग गया। वहीं देर रात ज्यूलर्स की दुकान खुली होने के कारण पुलिस को भी चौकसी बढ़ानी पड़ी। ये सिलसिला देर रात तक चलता रहा। जहां ज्यूलर्स की दुकान चलाने वालों ने भी मोदीके फैसले के  बाद चांदी कूटी। एजेंसी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here