हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home खेल आयरलैंड के खि...

    आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए इंग्लैंड के उपकप्तान बने मोईन अली

    Moeen Ali becamevice-captain

    लंदन। इंग्लैंड के आॅलराउंडर मोईन अली को जुलाई के अंत में आयरलैंड के साथ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह सीरीज 30 जुलाई से साउथम्प्टन में दर्शकों के बिना जैविक सुरक्षा प्रोटोकॉल के अंतर्गत खेली जाएगी। इंग्लैंड की टीम इस सीरीज में सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मोर्गन के नेतृत्व में खेलेगी लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में खेलने के चलते टीम के उपकप्तान जोस बटलर इसमें हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

    इस सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा टीम के खिलाड़ियों के बीच दो मैचों के बाद अगले सप्ताह होगी। मोईन इन अभ्यास मैचों में एक टीम की कप्तानी भी करेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।