हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More

    Monsoon : हरियाणा में भी मानसून की दस्तक, भिवानी में किसानों के लिए बरसा ‘सोना’

    Monsoon
    शहर के जलभराव क्षेत्रों का दौरा करती आप जिला अध्यक्ष और इनसेट में खेत में यूरिया डालता किसान 

    किसानों के लिए बरदान साबित हो रही बारिश | Monsoon

    भिवानी(सच कहूँ न्यूज)। Monsoon बीते कई दिनों से चिलचिलाती धूप व गर्मी से लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लेकिन रविवार सुबह हुई बारिश ने एक तरफ जहां भिवानी वासियों को गर्मी से राहत दी है तो वही यह बारिश किसानों के लिए भी सोना बनकर बरसती है। किसानों का कहना है कि इस बारिश से कपास, ग्वार, ज्वार, बाजरे, ईख की पैदावार में बढ़ोत्तरी होगी। भिवानी ही नहीं, बल्कि दक्षिण हरियाणा में मानसून ने दस्तक दे दी है।

    मानसून आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वही किसान भी खुश हुए है उनके लिए तो जैसे आसमान से बारिश नही बल्कि सोना बरस रहा हो। भिवानी में बारिश से किसान व आमजन खुश है। बारिश आने की वजह से किसानों की फसलों को काफी फायदा होगा। किसानों को पानी खेती के लिए मिल गया। लोगों का कहना है कि बारिश से उनके लिए काफी फायदा होगा। बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी, वही किसानों के भी खर्च बचेगा। उन्हें पानी खेतों में लगाने के लिए अलग से खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिससे उन्हें फायदा होगा। Monsoon

    बारिश ने बिगाड़े शहर के हालात, प्रशासन के दावे पस्त: गीता लाखलाण

    एक तरफ जहां बारिश से पहले प्रशासन द्वारा पानी निकासी के लाख दावे किए जाते है, लेकिन जब भी बारिश आती है प्रशासन के दावे पस्त होते देखे जा सकते हैं। ऐसा ही हाल रविवार को हुई बारिश के बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों का हुआ, जब थोड़ी-सी बारिश ने शहर की स्थिति को बद से बदत्तर कर दिया। यह बात आम आदमी पार्टी की जिला प्रधान गीता श्योराण लाखलाण ने बारिश के बाद शहर में हुए जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बारिश से पहले प्रशासन को उचित प्रबंध करने चाहिए थे, ताकि जलभराव की स्थिति ना बने।

    लेकिन अधिकारियों द्वारा ना तो सीवरेज की सफाई करवाई गई और ना ही नालों की सफाई करवाई गई, जिसके चलते सीवरेज के भी ओवरफ्लो होने से जलभराव की स्थिति बनी, जिसके कारण शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भिवानी के जनप्रतिनिधि भी भिवानी व यहां के निवासियों की समस्याओं से मुंह फेरे बैठे है, जिनको भिवानी की जनता से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि भिवानी जिला ने हमेशा से ही जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की लापरवाही के कारण उपेक्षा झेली है। Bhiwani Weather

    यही नहीं बारिश के बाद से ही कई क्षेत्रों में लाईट की समस्या भी बनी हुई है, जो कि शाम तक रही रात 10 बजे गई लाइट कई क्षेत्रों में शाम 5 बजे तक नहीं आई, जनता बेहाल है, लेकिन अधिकारियों का उस ओर भी कोई ध्यान नहीं। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर जनता को मूलभूत सुविधाएं सबसे पहले मुहैया करवाई जाएगी। निरीक्षण में उनके साथ कुलदीप सहोता, सुनीता रानी, विनोद लाखलाण भी थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here