हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी तीन दिन पहले ...

    तीन दिन पहले ही पहुंचा केरल में मॉनसून

    Monsoon Sachkahoon

    नई दिल्ली। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग की तरफ से राहत की खबर आई है। विभाग की सटीक भविष्यवाणी के चलते इस साल मॉनसून ने 3 दिन पहले ही दस्तक दे दी है। मॉनसून 29 मई को केरल में दाखिल हो चुका है। विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में मॉनसून केरल के बाकी इलाकों के साथ-साथ कर्नाटक और महाराष्ट्र की ओर भी बढ़ेगा। मानसून ने तय समय से 3 दिन पहले दस्तक दे दी है। इससे पहले मॉनसून के पहुंचने की तरीख 1 जून बताई गई थी। इसके बारे में विस्तार से प्रेस रिलीज भी जारी की जाएगी। आपको बता दें कि मॉनसून 16 मई को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह पहुंच गया था। चक्रवात के शेष प्रभाव के चलते इसके आगे बढ़ने के आसार थे। हीटवेव को लेकर भी मौसम विभाग ने बड़ी राहत दी है। विभाग ने बताया कि अगले 5 दिनों तक हीटवेव चलने के आसार नहीं है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here