हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी 21 सितंबर से ...

    21 सितंबर से फिर मानसून की दस्तक, इन 5 राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

    monsoon: states, Heavy, Rains

    नई दिल्ली(एजेंसी)। मौसम विभाग के अनुसार 21 सितंबर से मानसून के फिर सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पंजाब सहित 5 राज्यों में तेज बारिश की आशंका जताई है। मौसम में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी के मध्य पूर्वी भागों में चक्रवाती हवा का सिस्टम बनने से आया है। जिस समय चक्रवाती हवा का सिस्टम राजस्थान पहुंचेगा, उसी दौरान पश्चिमी हिमालय पर एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होकर मौसम को प्रभावित करेगा।

    पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश हो सकती है।

    एक साथ 2 सिस्टमों से पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून 15 दिन देर तक बना रहेगा। पंजाब में अगले 2 दिनों तक मौसम खुश्क रहेगा। उसके बाद 21 से 24 सितंबर तक पंजाब तथा हरियाणा में अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। हरियाणा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।