हमसे जुड़े

Follow us

27.9 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भारतीय किसान ...

    भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक सम्पन्न, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

    Mirapur News
    Mirapur News: भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक सम्पन्न, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

    मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया, जिसमें संगठन की आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक का संचालन अश्विनी ककरान ने किया जबकि अध्यक्षता ओमप्रकाश शर्मा ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष नवीन राठी उपस्थित रहे। Mirapur News

    जिला अध्यक्ष नवीन राठी ने संगठन की मजबूती पर ज़ोर देते हुए कहा कि ग्राम इकाई से लेकर समिति अध्यक्ष, ट्रैक्टर प्रमुख, न्याय पंचायत अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द से जल्द की जाए ताकि संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय हो। उन्होंने देवल गुरुद्वारे पर लंबे समय से चल रहे धरने को लेकर कहा कि जब तक सरकार हाईवे को पश्चिम दिशा में 25 मीटर आगे नहीं करती या उसे पिलरों पर नहीं बनाती, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। यदि सरकार मांगें नहीं मानती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। Mirapur News

    उन्होंने कहा कि किसान गुरुद्वारे की गरिमा और अस्तित्व की रक्षा के लिए डटे हुए हैं और किसी भी स्थिति में पीछे नहीं हटेंगे।

    ब्लॉक अध्यक्ष योगेश बालियान ने कहा कि सरकार किसानों और गुरुद्वारों का दमन कर रही है और उन्हें दबाने का प्रयास कर रही है। लेकिन भारतीय किसान यूनियन इसका डटकर विरोध करेगी। संगठन किसी भी कीमत पर सरकार की तानाशाही और मनमानी को सफल नहीं होने देगा। यदि जरूरत पड़ी, तो पूरे क्षेत्र में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
    बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। Mirapur News

    इस अवसर पर ओमपाल मलिक, अशोक घटायन, महकार सिंह, शक्ति सिंह, योगेश बालियान ब्लॉक अध्यक्ष, जोगेंद पहलवान, टीटू वालिया, खालिद चौधरी, सोनू चौधरी युवा ब्लॉक अध्यक्ष, बिट्टू ठाकुर, सेंसरपाल सिंह, सुधीर मन्फोडा, सुभाष धीमान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। Mirapur News

    यह भी पढ़ें:– US Strike: ईरान पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका को किया अलर्ट!