हमसे जुड़े

Follow us

16.3 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी लगातार दूसरे ...

    लगातार दूसरे दिन 11 लाख से अधिक कोरोना नमूनों की जांच

    Corona havoc in Haryana, number of patients crossed 9 thousand

    नयी दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 के दिन प्रतिदिन बढ़ते कहर को थामने के लिए 03 सितंबर को लगातार दूसरे दिन 11 लाख से अधिक कोरोना नमूनों की जांच की गयी। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 03 सितंबर को 11 लाख 69 हजार 765 कोरोना नमूनों की जांच की गई। इसे मिलाकर देश में चार करोड़ 66 लाख 79 हजार 145 कोरोना नमूनों की जांच की जा चुकी है। देश में 02 सितंबर को पहली बार 11 लाख से अधिक कोरोना नमूनों की जांच की गई थी। बुधवार को 11 लाख 72 हजार 179 नमूनों की रिकार्ड जांच की गई जो विश्व में एक दिवस में संक्रमण की सर्वाधिक जांच का रिकार्ड है।

    corona

    कोरोना के देश में लगातार बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसकी रोकथाम के लिए जांच,उपचार और संपर्क का पता लगाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। एक सितंबर को दस लाख 12 हजार 367 नमूनों का परीक्षण किया गया। एक पखवाड़े के भीतर यह चौथा मौका है जब कोरोना वायरस की एक दिन में दस लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई। इससे पहले देश में 29 अगस्त को रिकार्ड 10 लाख 55 हजार 27 नमूनों की जांच की गई थी और 21अगस्त को दस लाख 23 हजार 836 कोरोना जांच की गई थीं तथा एक दिन में दस लाख से अधिक संक्रमण परीक्षण करने वाला विश्व में भारत तीसरा देश बना था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।