हमसे जुड़े

Follow us

16.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More

    अमेरिका में कोविड-19 से अब तक 2.42 लाख से अधिक लोगों की मौत

    More than 2.42 lakh people killed since Covid-19 in US

    वाशिंगटन l वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से 2.42 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में यह ( Covid-19 in US) महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 1.05 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,42,654 पहुंच गयी है जबकि संक्रमितों की संख्या 1,05,35,828 हो गयी है।

    अमेरिका का न्यूयाॅर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयाॅर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 33,848 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 16,495 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 18,132 लोगों की मौत हो चुकी है। टेक्सास में इसके कारण 19,474 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 17,372 लोगों की जान गई है। इसके अलावा मैसाचुसेट्स में 10 हजार से अधिक जबकि पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 9,182 लोगों की मौत हुई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।