हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More

    अमेरिका में कोरोना से अबतक 29 लाख से अधिक लोग संक्रमित

    Covid-19 in US
    न्यूयॉर्क l विश्वमहाशक्ति अमेरिका में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड 19) के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं और देश में अबतक 29 लाख से अधिक लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने के कारण सोमवार तक 130,090 लोगों की मौत हो गयी है और कुल 2,910,023 लोग संक्रमित हुए हैं। अमेरिका का न्यूयॉर्क स्टेट कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है जहां वर्तमान में 397,649 लोग कोरोना से संक्रमित हैं और 32,219 लोगों की मौत हो गयी हैं। इसके अलावा कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा, टेक्सास, न्यू जर्सी, एरिजोना में भी बड़ी संख्या में लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।