हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोरोना के 5.1...

    कोरोना के 5.15 लाख से अधिक नमूनों की जांच

    Corona records 27 thousand new cases in the country, 519 deaths

    नयी दिल्ली। देशभर में पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस कोविड-19 के रिकॉर्ड 5,15,472 नमूनों की जांच की गयी। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 26 जुलाई को देशभर में कोरोना वायरस के 5,15,472 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या 1,68,06,803 हो गयी है। देश में कोरोना परीक्षण लैब की संख्या भी बढ़कर 1,310 हो गयी है। जांच की गति तेज करने से पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 49,931 नये मामलों की पुष्टि हुई जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,35,453 हाे गयी है। देश में संक्रमण के 4,85,114 सक्रिय मामले हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।