हमसे जुड़े

Follow us

31.4 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More

    विश्व में कोरोना से 7.70 लाख से ज्यादा की मौत, 2.13 करोड़ से अधिक संक्रमित

    Corona in America

    बीजिंग/जिनेवा/नयी दिल्ली। प्राण घातक कोरोना वायरस से दुनियाभर में मरने वाले लोगों की संख्या 7.70 लाख से ज्यादा हो गई है तथा 2.13 करोड़ से अधिक लोग अब तक इसकी चपेट में आ चुके हैं। कोविड-19 के संक्रमितों के मामले में अमेरिका दुनियाभर में पहले, ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है। वहीं इस महामारी से हुई मौतों के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और मेक्सिको तीसरे स्थान पर है। वहीं भारत इस मामले में चौथे नंबर पर है।

    Good news Those who beat Corona exceeded 10 lakh

    अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में 21380892 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 770112 लोगों की मृत्यु हुई है। विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 53.60 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं तथा 169467 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 33.17 लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 107232 लोगों की मौत हो चुकी है।

    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 63,489 संक्रमण के मामले आने से संक्रमितों की संख्या 25,89,682 हो गयी है। वहीं इस दौरान 944 लोगों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 49,980 पर पहुंच गयी है। देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 18,62,258 हो गयी है। देश में इस समय कोरोना के कुल 6,77,444 सक्रिय मामले हैं। रूस कोविड-19 संक्रमित मामलों में चौथे नंबर पर है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 9.16 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15585 लोगों ने जान गंवाई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिसके कारण कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।