हमसे जुड़े

Follow us

17.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home देश देशभर में कोर...

    देशभर में कोरोना के 8.68 लाख से अधिक नमूनों की जांच

    नयी दिल्ली। कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में रिकॉर्ड 8,68,679 नमूनों की जांच की गयी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 14 अगस्त को देशभर में 8,68,679 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या 2,85,63,095 हो गयी है। इस बीच देश में कोरोना परीक्षण लैब की संख्या बढ़कर 1,465 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के अब तक के 65,002 नये मामले सामने आने से अब तक संक्रमण के शिकार हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 25,26,192 हो गयी है हालांकि, 14 अगस्त को 57,381 संक्रमितों के रोगमुक्त होने और 996 मरीजों की माैत से संक्रमण के सक्रिय मामलों में 6,625 की तेजी आयी है। देश भर में इस समय संक्रमण के 6,68,220 सक्रिय मामले हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।