हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोरोना के अब ...

    कोरोना के अब तक के सर्वाधिक 90 हजार से अधिक नये मामले

    Coronavirus

    नयी दिल्ली। देश में Coronavirus के मामलों में रिकार्ड-दर-रिकार्ड तेजी के बीच एक दिन में अब तक सर्वाधिक 90 हजार से अधिक नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 41.13 लाख हो गया हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान 73 हजार से ज्यादा मरीजों के स्वस्थ होने के कारण सक्रिय मामले 20.96 प्रतिशत पर आ गये। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 90,632 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 41,13,811 हो गया। इसी अवधि में 73,642 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे कोरोना से मुक्ति पाने वालों की संख्या 31,80,865 हो गयी है।

    Coronavirus

    स्वस्थ होने वालों की तुलना में संक्रमण के नये मामले अधिक होने से सक्रिय मामले 15,925 बढ़कर 8,62,320 हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 1,065 संक्रमितों की मौत होने से मृतकों की संख्या 70,626 हाे गयी। देश में सक्रिय मामले 20.96 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 77.32 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.72 प्रतिशत है। कोविड-19 से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 9687 बढ़कर 2,21,012 हो गयी तथा 312 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 26,276 हो गया।

    यह भी पढ़े – देश में कोरोना मृत्यु दर 1.72 प्रतिशत

    इस दौरान 10,801 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,36,574 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजाें की संख्या 1187 कम होने से सक्रिय मामले 1,00,880 रह गये। राज्य में अब तक 4347 लोगों की मौत हुई है। वहीं कुल 3,82,104 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 516 की वृद्धि हुई है और यहां अब 99,636 सक्रिय मामले हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।