हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home देश सहारनपुर में ...

    सहारनपुर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 61 लाख रूपये से अधिक का जुर्माना

    Lockdown in Haryana

    सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में लॉकडाउन के आरोप में 61 लाख रूपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने गुरूवार को यहां बताया बुद्धवार को 7085 वाहनो का चालान किया गया, 22304 वाहनों को चेक किया गया। पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में 61 लाख 61 हजार 300 रूपे का जुर्माना लगाया गया हैं।
    उन्होंने बताया कि सहारनपुर में 21 हाॅटस्पाट एरिया में सौ प्रतिशत लाॅकडाउन का पालन किया जा रहा है। इन क्षेत्रो में न कोई आ सकता है न कोई जा सकता है। बुद्धवार को धारा 188 के तहत 311 अभियोग पंजीकृत हुए तथा 1675 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गयी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।