हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य पंजाब तीन किलोग्राम...

    तीन किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद

    Hanumangarh News
    कार सवार दो युवकों से चिट्टा बरामद

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 124 बटालियन के जवानों ने पंजाब में अबोहर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक से तीन किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बीएसएफ के उपमहानिदेशक एवं प्रवक्ता भास्कर सिंह रावत ने सोमवार को यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि बीएसएफ ने इस वर्ष अब तक 328 किलो 287 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके अतिरिक्त जवानों ने भारतीय सीमा लांघने के आरोप में 67 लोगों तथा आठ पाकिस्तानी तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त 32 मेग्जीन, 19 हथियार, 324 कारतूस, चार पाकिस्तानी मोबाइल फोन, छह पाकिस्तानी सिम कार्ड और 280 ग्राम अफीम बरामद की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।