हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Mosquito Remedies: मच्छरों का है घर में बसेरा तो देसी तरीकों से पाएं छुटकारा

    Mosquito-Remedies

    आजकल के मौसम में मच्छरों की तादाद बढ़ने से लोगों की (Mosquito Remedies) परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं। मच्छरों की परेशानियों से निजात पाने के लिए लोग कॉयल, स्प्रे, लिक्विड या रिफिल्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन उनका असर भी थोड़ी देर तक होता है लेकिन शरीर पर दुष्प्रभाव लंबे समय तक रहता है। आपकी लाख जदोजहद के बावजूद मच्छर घर में घुसकर मलेरिया, डेंगू जैसी भयानक बीमारियों को जन्म दे जाते हैं। अगर इस दुष्प्रभाव से बचना चाहते हैं और मच्छरों की परेशानियों से भी बचना चाहते हैं तो कुछ घरेलू उपाय आपके लिए यहां सुझाए जा रहे हैं जिनको प्रयोग में लाकर आप मच्छरों के आतंक से छुटकारा पा सकते हैं और कैमिकल्स के दुष्प्रभाव से भी बचे रह सकते हैं।

    सबसे पहला उपाय तो आप ये करें कि शाम होते ही घर (Mosquito Remedies) के सभी खिड़कियां, दरवाजे बंद कर दें क्योंकि शाम होते ही मच्छर ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं और खिड़कियों और दरवाजों के रास्ते घर में घुस जाते हैं। इसलिए आप मच्छर मुक्त घर चाहते हैं तो सबसे पहले घर की खिड़कियां और दरवाजों को बंद कर दें। इसके लिए आप डोर स्ट्रिप्स खरीद कर ला सकते हैं जिससे दरवाजों एवं खिड़कियों के आसपास की जगह ब्लॉक हो जाती है और मच्छर घर में प्रवेश नहीं कर पाते हैं।

    Mosquito-Remedies

    कपूर का प्रयोग है लाभकारी | Mosquito Remedies

    कमरे में कपूर जला दें और 10 मिनट के लिए खिड़की और दरवाजों को बंद कर दें। सारे मच्छर भाग जाएंगे। घर में मच्छरों के आतंक से छुटकारा पाने के लिए आप घर में कुछ ऐसे पौधे लाकर रखें जिनसे घर में मच्छर नहीं पनपते। जो कमरे के अंदर या टेबल पर रखे जाते हैं। कुछ ऐसे पौधे भी होते हैं जो मच्छरो को ही नहीं अपितु कीटों और चूहों को भी घर में नहीं फटकने देते। ऐसे पौधों के नाम हैं:-कैटनीप, टकसाल, मैरीगोल्ड, तुलसी, लेमनग्रास एवं सिट्रोनेला

    लहसुन की खुशबू है चमत्कारी

    लहसुन की तेज गंध मच्छरों को दूर रखती है। लहसुन का रस शरीर पर लगाएं या फिर इसका छिड़काव करें।

    नींबू के साथ लौंग | Mosquito Remedies

    यह एक कारगर तरीका है मच्छरों से छुटकारा पाने का। मच्छर खट्टी चीजों और लौंग की खुशबू से दूर भागते हैं। इसका तरीका ये है कि आप नींबू के दो टुकड़े करके उसमें लौंग रख दें और उसे मच्छरों वाले स्थान पर रखे दें। इससे मच्छर घर में नहंी आएंगे और इसका आपके शरीर पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

    अजवाइन संग सरसों तेल

    सरसों के तेल में अजवाइन पाउडर मिलाकर इससे गत्ते के टुकड़ों को तर कर लें और कमरे में ऊंचाई पर रख दें। मच्छर पास भी नहीं आएंगे।

    नीम का तेल | Mosquito Remedies

    नीम के तेल को हाथ-पैरों में लगाएं या फिर नारियल के तेल में नीम का तेल मिलाकर उसका दीया जलाएं। इसकी गंध मच्छरों पर कमाल का असर दिखाती है और मच्छरों को दूर भगाती है।

    तुलसी का रस लगाएं | Mosquito Remedies

    घरों में लगा तुलसी का पौधा भी बड़ा गुणकारी है जो मच्छरों को दूर भगाने में काफी सहायक है। शरीर पर तुलसी के पत्तों का रस लगाने से मच्छर नहीं काटते हैं और मच्छरों से बचे रह सकते हैं।

    साबुन के पानी का घोल भी मच्छरों के आतंक से बचाने में बड़ा कारगर है। यह एक प्राकृतिक तरीका है। एक बर्तन में साबुन और डिटर्जेंट का घोल बनाकर रख दें जिस पर मच्छर बैंठेंगे और उसमें फंस कर वहीं मर जाएंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here