हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब दो बेटियों को...

    दो बेटियों को मारकर मां ने की खुदकुशी

    UP News
    देवरिया के गौरीबाजार में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

    संगरूर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में संगरूर जिले के गांव सारों में एक महिला ने कल अपनी दो बेटियों की हत्या करने के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। संगरूर सदर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि घटना का पता रात में चला जब अवतार सिंह काम से घर लौटा और दरवाजा खटखटाने पर उसकी पत्नी बलजीत कौर (29) ने दरवाजा नहीं खोला। अवतार सिंह ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया और देखा कि बलजीत का शव फंदे से लटका था और बिस्तर पर उनकी दो बेटियों साढ़े चार वर्षीय अर्शनूर और ढाई वर्षीय विरासत के शव बिस्तर पर पड़े थे। राकेश कुमार ने बताया कि बच्चियों की मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा। बलजीत कौर ने यह कदम क्यों उठाया, पता नहीं चल सका है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।