हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दहेज हत्या मे...

    दहेज हत्या में वांछित सास व पति गिरफ्तार, जेल रवाना

    Kairana News
    Kairana News: दहेज हत्या में वांछित सास व पति गिरफ्तार, जेल रवाना

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Dowry Death Case: पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे मृतका की सास व पति को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस मृतका के ससुर को पूर्व में गिरफ्तार करके जेल रवाना कर चुकी है। मंगलवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार महिलाओं के विरुद्ध आपराधिक गतिविधियों में लिप्त वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पर तैनात एसआई सतीश प्रकाश ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे गांव अलीपुर निवासी कविन्द्र व उसकी माँ राम कटोरी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। Kairana News

    पुलिस इससे पूर्व मामले में नामजद ओमवीर को विगत 16 सितंबर को गिरफ्तार कर चुकी है। विदित रहे कि विगत 17 फरवरी 2024 को दिनेश कुमार निवासी ग्राम सिक्का थाना आदर्शमंडी शामली ने कोतवाली कैराना पर अपनी पुत्री के सुसरालियों के विरुद्ध दहेज हत्या का अभियोग पंजीकृत कराया था। कोतवाली पुलिस मामले में नामजद महिला के पति तथा सास-ससुर को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– यूपी में ढाबों-रेस्टोरेंट की होगी जांच

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here