हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Sunday, February 1, 2026
More

    मां ने 3 साल के बेटे से कहा, बेटा! पापा को ‘अलविदा’ कह दो और गोली मार दी

    Texas News

    Texas Murder Suicide Case : टेक्सास (एजेंसी )। अमेरिका के टेक्सास में एक दिल को दहला देने वाली दर्दनाक वारदात घट गई। माँ ने कहा, ‘‘डैडी को अलविदा कहो।’’ 3 साल का मासूम मोबाइल के कैमरे पर पिता को निहार रहा था। फिर, माँ ने बच्चे की खोपड़ी में गोली मार दी और बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

    वारदात से एक दिन पहले, 32 वर्षीय सवाना क्रिगर को अपने पूर्व पति के साथ अपने बेटे कैडेन की हिरासत की लड़ाई के लिए अदालत में पेश होना था। तब क्रिगर ने फेसटाइम पर अपने पूर्व पति से कहा था कि ‘‘दिन के अंत तक उसके पास कुछ भी नहीं होगा।’’ Texas News

    पुलिस ने जांच में पाया कि मां और बेटे के सिर में गोली लगने के घाव थे। घटना 19 मार्च की है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारियों को इस हत्या-आत्महत्या का मामला सुलझाने में कई सप्ताह लग गए। मां के फोन पर 21 सेकंड का एक वीडियो मिला, जिसमें क्रिगर और उसका बेटा एक पार्क की खाई में बैठे हुए थे। वीडियो में पहले महिला ने बेटे से अपने पिता को ‘अलविदा’ कहने के लिए कहा। फिर, उसने बेटे से माफी मांगी क्योंकि उसके पिता उसके लिए वहां नहीं थे। इसके बाद उसने अपने बेटे को चूमा। अधिकारियों के अनुसार, बाद में मां-बेटा खाई में मृत पाए गए। Texas News

    Personal Loan Benefits : पर्सनल लोन ले रहे हैं तो जान लें ये जरुरी जानकारी!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here