हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Punjab: कलियु...

    Punjab: कलियुगी मां ने अपने 8 साल के बेटे को नहर में फेंका

    Hisar News
    Hisar News: दोस्तों के साथ नहाने गया युवक नहर में डूबा

    होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के होशियारपुर जिले में उच्ची बस्सी के निकट कल एक कलियुगी मां ने अपने आठ साल के बेटे को कथितरूप से नहर में फेंक दिया जिससे वह पानी की तेज धारा में बह गया। दसूआ पुलिस ने वधायियां गांव से बच्चे की मां रीना कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस निरीक्षक (एसएचओ) बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि रीना कुमारी की शादी रवि कुमार से 2012 में हुई। उसके आठ साल का एक बेटा अभी और एक दस साल की बेटी है। उसका रोजी रोटी के लिये मालदीव गया है। वह फोन पर पैसे के लिये पति से अकसर झगड़ा करती और पैसे न भेजने पर बच्चों को नहर में फेंकने की धमकी देती। रीना ने 25 दिसंबर की रात को पति से फोन पर पैसे के लिये झगड़ा किया।

    क्या है मामला

    कल ही रीना के बहनोई को पता चला कि वह अपने बेटे को उच्ची बस्सी नहर पर ले गयी है। उसी समय उसका बहनोई राजकुमार अपने पिता के साथ दोनों की तलाश में निकल गया। नहर पुल के पास पहुंचने पर उन्हें राहगीरों ने बताया कि एक महिला तथा एक बच्चा लांमियां गांव के पास नहर के किनारे बैठे थे। वे जैसे ही नहर पर पहुंचे तो रीना ने कथित रूप से अपने बेटे को नहर में फेंक दिया और वहां से भाग गयी। बाद में महिला को पुलिस ने काबू कर लिया । पुलिस शव की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here